Mob No.+91 9415401372

About Us

Welcome to Our College

प्राचार्य का संदेश

" शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं।"
– नेल्सन मंडेला

     राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर में आपका स्वागत है। 
महाविद्यालय अपने उच्चतम लक्ष्यों, श्रेष्ठ संकल्पों, और उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण बनाए रखने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है। महाविद्यालय का मुख्य स्रोत हमारी छात्राएं हैं जिनका समग्र विकास और श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण संस्था का प्राथमिक उद्देश्य है। 


      महाविद्यालय की स्थापना सन 2010 में हुई, तब से अब तक महाविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ अग्रसर है। महाविद्यालय में कला संकाय में स्नातक स्तर पर सात विषयों में कक्षाएं संचालित होती हैं। गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ ही महाविद्यालय पाठ्येत्तर गतिविधियों में सक्रिय प्रतिभागिता करता है। महाविद्यालय महिला सशक्तिकरण के सहगामी उद्देश्य हेतु भी प्रयासरत है। इस हेतु मिशन शक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बालिका हेल्थ क्लब, साइबर एवम महिला अपराधों के प्रति जागरूकता हेतु नियमित अंतराल पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है।


   इसी क्रम में विभिन्न गतिविधियों के संचालन हेतु सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा इकाई तथा रेंजर्स की मदर टेरेसा इकाई की स्थापना की गई। इनके साथ ही गृह विज्ञान प्रयोगशाला का नामकरण झलकारी बाई के नाम पर महाविद्यालय द्वारा देश की महिला रत्नों के नाम अनुरूप की गई है। 


   महामारी के दौरान बालिका हेल्थ क्लब द्वारा दो कोविड टीकाकरण शिविरों, एक कोविड जांच शिविर एवं योगा प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।


   मेरा दृढ़ विश्वास है कि छात्राएं अपने अधिकारों की रक्षा, कर्तव्यों के प्रति समर्पण, समानता और बंधुत्व की भावना सहित मानव मूल्यों को आत्मसात कर, जो सिखाया जाएगा उसे क्रियात्मक रूप प्रदान करेंगी।


    महाविद्यालय उनके करियर को सही दिशा प्रदान कर भारत के सुयोग्य और उत्तम नागरिक बनने की प्रेरणा देगा। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं। 


    मैं अपने सभी सुयोग्य प्राध्यापकों, समस्त स्टाफ एवं अभिभावकों से महाविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने हेतु सहयोग की अपील करती हूंँ।

- डॉ शक्ति सिंह सचान